देहरादून। उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ है और चटख धूप खिल रही है। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि अब धीरे-धीरे पहाड़ों पर भी मौसम सर्द होता जा रहा है। चोटियों पर बर्फबारी तेज हो गई है।

मैदानी इलाकों में कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला और मैदानी इलाकों में कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है। खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में उथला कोहरा छाने के आसार हैं। तापमान में भी मामूली गिरावट आ सकती है।

चंपावत में बढ़ी ठंड

दो दिन पूर्व हुई वर्षा का मौसम पर असर अब भी दिख रहा है। तापमान में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। बुधवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा। लोहाघाट का पारा 0.6 डिग्री, देवीधुरा का 7.1 डिग्री व टनकपुर का 15.8 डिग्री रहा। चंपावत में दिनभर धूप खिली रही। जिससे दिन में ठंड से राहत रही।

ठंड से मिलेगी राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन वर्षा की संभावना नहीं है। आमतौर पर मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। बारिश नहीं होने से लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत तो मिलेगी।

पिछला लेख उत्तराखंड में बादलों का रहेगा डेरा, बर्फबारी और बारिश का अलर्ट
अगला लेख COWIN Certificate: कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट से हटाई गई पीएम मोदी की तस्वीर, पढ़ें
or

For faster login or register use your social account.

Connect with Facebook
Dankaram Ads